पंजाब के इस जिले से 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2024 - 12:41 PM (IST)

फगवाड़ा : थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त हो जाने के उपरांत भी फगवाड़ा में गैर कानूनी ढंग से रह रहे 2 विदेशी नागरिकों के खिलाफ थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने सालीयू इलियासू युसूफ पुत्र युसूफ इलियासू वासी नाइजीरिया हाल वासी कपूर कैसल पीजी ग्रीन वैली गांव महेडू और जेमी रिपोको इबोची पुत्र क्लाउडिया रिपोको वासी गुनिया हाल वासी कपूर कैसल पीजी ग्रीन वैली गांव महेडू से जब पासपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तो दोनों का भारत में वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी। हैरानीजनक पहलू यह है कि इसके बावजूद दोनों विदेशी नागरिक अवैध रूप से फगवाड़ा में प्रवास कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला सामने आने से यह प्रमाणित हो गया है कि फगवाड़ा में विदेशों से आए कुछ लोग अवैध रूप से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहे है। इनकी संख्या कितनी है और यह कौन से देशों से आए है यह अपने आप में बड़ा सवाल है। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि उक्त लोगों को स्थानीय कुछ शातिर लोगों द्वारा अवैध रूप से यहां पनाह दी जा रही है जो हर लिहाज से देश के लिए खतरे की बड़ी घंटी है। प्रश्न तो यह भी है कि फगवाड़ा में उक्त 2 विदेशियों की भांति और कितने विदेशी गांव महेडू सहित आस-पास के गांवों में अवैध रूप से रह रहे है? सबसे गंभीर विषय यह है कि आखिर यह विदेश फगवाड़ा में गांव महेडू के पास जो जालंधर कैंट के बेहद करीब है यहां क्यों रह रहे है?

जालंधर कैंट का इलाका भारतीय फौज का क्षेत्र है। ऐसे में इस इलाके के पास वीजा अवधि समाप्त होने के बाद विदेशियों का अवैध और गैर कानूनी रूप से रहना न केवल खतरे की बड़ी घंटी है अपितु यह मामला प्रशासन और पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। इससे भी ज्यादा हैरानीजनक पहलू यह है कि देश की खुफिया एजैंसियां भी प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं? जारी घटनाक्रम को लेकर समय की मांग है कि ऐसे सभी विदेशियों की पहचान की जाए जो यहां पर अवैध रूप से रह रहे है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila