कथित गैंगस्टर के 2 हैंडलर गिरफ्तार, हेरोइन, 3 पिस्तौल सहित ये सामान हुआ बरामद

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 06:15 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के 2 हैंडलरों को गिरफ्तार करके 350 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 2 देसी कट्टे तथा 7 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। प्रैस वार्ता में एस.एस.पी. डा. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह की पुलिस पार्टी ने गांव भौरा के नजदीक एक विशेष पुलिस नाका लगाया था।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दविन्दर सुमन उर्फ बिंदा पुत्र मोहन कुमार निवासी सैला खुर्द जिला होशियारपुर तथा आकाश पुत्र जीवन निवासी बलाचौर के तौर पर की है। एस.एस.पी. ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री का सप्लायर सुखविन्दर सिंह उर्फ मनी निवासी गांव जस्सोवाल थाना माहिलपुर (होशियारपु) जिस पर एन.डी.पी.एस. सहित करीब 4 मामले दर्ज है कुछ महीने पहले ही विदेश यू.के. गया है, सोनू खत्री के मडियूल को संभाल रहा था।

गिरफ्तार दविन्दर सुमन तथा आकाश दोनों ही सुखविन्दर मनी के साथ वर्चुअल नंबरों द्वारा संपर्क में थे तथा उसके कहने पर ही नशा तस्करी तथा हथियारों की सप्लाई आगे करते थे। उक्त आरोपित सुखविन्दर सिंह मनी द्वारा भेजी गई हेरोइन तथा नाजायज हथियारों की सप्लाई आगे करने जा रहे थे। एस.एस.पी. ने बताया कि यदि उक्त हैंडलर से हथियारों की खेप बरामद न होती तो इन हथियारों से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस अवसर पर एस.पी. मुकेश शर्मा, डी.एस.पी. प्रेम कुमार तथा सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह के अतिरिक्त अन्य पुलिस कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार हथियार ग्रहण करने वाले गिरफ्तार हैंडलर को न तो इस बात की जानकारी होती थी कि उन्होंने जिस व्यक्ति से हथियारों तथा नशे की खेप हासिल की है उनकी पहचान क्या है तथा न ही आगे जिन लोगों को हथियार व नशे की खेप सप्लाई देने वाले लोगों की पहचान थी।

इस संबंधी विदेश में बैठा सुखविन्दर सिंह उर्फ मनी ही उन्हें संपर्क करता था अथवा उनकी लोकेशन भेजता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से नाजायज हथियारों तथा नशा तस्करी संबंधी कई बड़े खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila