ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 की मौत, 2 गंभीर जख्मी

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 08:01 PM (IST)

दिढ़बा मंडी (अजय): हलका दिढ़बा के गांव चट्ठा ननहेढ़ा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गांव के नौजवान नेता गुरप्यार सिंह चट्ठा ने बताया कि किसान मीता सिंह आज अपने ट्रैक्टर से पांच व्यक्तियों सहित खेतों में काम कर रहा था। लेकिन जब वह ट्राली को खाली करके गांव वापिस जा रहे थे तो कोई तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक्टर-ट्राली नाले में पलट गई। जिस कारण निर्भय सिंह (45) पुत्र जीत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गुरग्यान सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, देव सिंह पुत्र जंगीर सिंह और ट्रैक्टर चालक मीता सिंह पुत्र निरंजन सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 



जख्मियों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल सुनाम भर्ती करवाया गया लेकिन गुरग्यान सिंह और देव सिंह को गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया गया। गुरग्यान सिंह (26) की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण पटियाला में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जबकि मीता सिंह सुनाम अस्पताल में जेरे इलाज है और हादसे में निक्का सिंह और भप्पा सिंह के मामूली चोटें लगने के कारण उनकी हालत ठीक है। घटना स्थल पर पहुंची थाना छाजली की पुलिस पार्टी ने हादसे का जायजा लेकर अपनी अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।  


 

Mohit