जाली नोट तैयार करने वाले गोगी गैंग के 2 और साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 08:50 AM (IST)

नाभा(जैन): थाना सदर के गांव रोहटी बस्ता सिंह में गोगी खान उर्फ गोगी सिंह पुत्र काका सिंह के घर से पुलिस ने तलाशी में 2 हजार रुपए के 49 जाली नोट (कुल 98 हजार रुपए) बरामद किए हैं। काऊंटर इंटैलीजैंस पुलिस के उप कप्तान प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गोगी गैंग के 2 अन्य सहयोगियों सतपाल पुत्र बाली राम व अवतार सिंह पुत्र काका सिंह वासी गांव घणुड़की (थाना सदर नाभा) को गिरफ्तार कर लिया है।

डी.एस.पी. थिंद ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है जोकि जाली नोट तैयार करके मार्कीट में चलाने का धंधा करते थे। पुलिस रिमांड दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होंगे। काऊंटर इंटैलीजैंस पुलिस ने गोगी के घर से लैपटाप, मशीनें, सी.पी.यू., एल.सी.डी., यू.पी.एस. भी बरामद कर लिए हैं। उल्लेखनीय है कि गोगी खान कुछ वर्षों तक शिव सेना प्रधान रहने के बाद 3 वर्ष पूर्व अकाली नेता बन गया था, जिस कारण वह आसानी से अफसरों के सम्पर्क में रहा परन्तु लोकल पुलिस को जाली करंसी करोबार की भनक भी नहीं लगी। बताया जाता है कि इस गैंग के राजनीतिज्ञों से संबंध रहे हैं। पुलिस इनके और साथियों का सुराग लगा रही है।

Vatika