मुंबई से भुलत्थ लौटे 2 और लोग आए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 03:15 PM (IST)

कपूरथला (राजिंदर): श्री हजूर साहिब से होशियारपुर लौट रहे तीर्थयात्रियों में से भुलत्थ के दो और तीर्थयात्रियों कोरोना पॉजिटिव आए है। जिसके बाद भुलत्थ में कोरोना संक्रमित लोगों तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पिछले कुछ दिनों में 2 महिला तीर्थयात्री पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी होशियारपुर जिले में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के साथ श्री हजूर साहिब गए थे और लॉकडाउन के दौरान श्री हजूर साहिब से बसों द्वारा पंजाब वापिस लाए गए।  ये लोग अपने रिश्तेदारों के साथ भुलत्थ क्षेत्र से होशियारपुर आ रहे थे पर रुक गए। भुलत्थ क्षेत्र में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या चार हो गई है। जिनमें से तीन गाँव महिमदपुर के हैं और एक गाँव मकसूदुपर का है।

दोनों व्यक्तियों को किया गया आइसोलेट 
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण महाराष्ट्र से भुलत्थ लौटे दो व्यक्तियों को अस्पताल में अलग कर दिया गया है।  ये दोनों व्यक्ति मुंबई के एक लोकप्रिय होटल में काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान वहां रहते थे और अब वे पंजाब लौट आए हैं। यहां पहुंचने परअस्पताल प्रशासन ने उनकी जांच की और कोरोना वायरस के लिए एक स्वैब परीक्षण नमूना लिया, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को भुलत्थ अस्पताल के एक विशेष आइसोलेशन वार्ड में अलग कर दिया गया।   

Edited By

Tania pathak