स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान NCC की 2 लेडी कैडेट बेहोश

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 01:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान तपती गर्मी में NCC की 2 लेडी कैडेट के बेहोश होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में समारोह के दौरान दोनों लेडी कैडेट अचानक जमीन पर गिर गई। गौरतलब है कि, चंडीगढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया।

वहीं इस दौरान NCC की 2 महिला कैडेट बेहोश होकर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच तेज गर्मी के कारण NCC की 2 महिला कैडेट चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं आपको बता दें कि, गर्मी को देखते हुए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News