बी.एस.एफ. को मिली कामयाबी, करोड़ों रुपए की हैरोइन सहित 2 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 06:32 PM (IST)
अमृतसर (नीरज): बी.एस.एफ. ने अमृतसर की एक बी.ओ.पी. पर 17 करोड़ की हैरोइन सहित 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए घुसपैठियों से 2.780 किलोग्राम हैरोइन, पाकिस्तानी सिम, मोबाइल, 1 जैकेट व 1 काले रंग की शॉल पकड़ी गई है। अभी 2 दिन पहले ही एक अन्य बी.ओ.पी. पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। जिक्रयोग्य है कि पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा के अंदर लगातार नशा व हथियारों की सप्लाई जारी है। बी.एस.एफ. द्वारा इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी ड्रोन्स को पकड़ा गया है, जिनके माध्यम से पाकिस्तान भारत में नशा व हथियारों की सप्लाई करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here