जहरीले सांप के डंसने से 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 02:00 PM (IST)

टांडा-उड़मुड़ (पंडित): गांव प्रेमपुर में किसान की हवेली में गत रात सोए हुए प्रवासी मजदूरों में से 2 को किसी जहरीले कीड़े या किसी जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुन्ना कुमार मंडल (25) पुत्र पहाड़ी मंडल निवासी बिहार और कंनीईया लाल मंडल पुत्र मसारू मंडल निवासी बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार अपने 12-14 साथियों के साथ वे किसान हरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की हवेली में रात को खाना खाकर सोए हुए थे कि आधी रात को उक्त दोनों की अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों को सुबह सरकारी अस्पताल टांडा ने प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे टांडा पुलिस के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह ने बताया के मृतक मुन्ना के पिता पहाड़ी मंडल और छोटू मंडल ने पुलिस को दिए बयान में बताया, उन्हें शक है कि उक्त दोनों की मौत सांप या किसी अन्य जहरीले कीड़े के डंसने से हुई हो सकती है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Anjna