पंजाब की जेल में 2 हवालातियों की मौत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 11:36 AM (IST)

पंजाब डेस्क: होशियारपुर की केंद्रीय जेंल में 2 हवालातियों की मौत की खबर सामने आई है। मौत खबर फैलते ही जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।  बताया जा रहा है कि दोनों हवालातियों ने संदिग्ध अवस्था में जेल की बैरक में ही फंदा लगा लिया है। जानकारी मिली है की जेल के अंदर जो कपड़े सुखाने वाली रस्सी होती है उसी के साथ फंदा लगाया है। घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है। मृतक हवालातियों की पहचान ओमकार व टीटू के तौर पर हुई है। ओमकार होशियारपुर के सुंदर नगर व टूटी मौजूदा समय में चब्बेवाल और मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला है। 

जिक्रयोग्य है कि हवालाती ओमकार पर नशे के 4 पर्चे दर्ज थे और हवालाती टीटू पर दुष्कर्म का मामला दर्ज था। फिलहाल उक्त कैदियों की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जब इन कैदियों के फंदे लगाने की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे जहां दोनों लटकते पाए गए। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उक्त मृतक हवालातियों के शव अस्पताल की मोर्चर में रखवा दिए गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila