2 सीनियर सिपाही 1 किलो अफीम व 7 किलो चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 10:04 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (सुरेश): पुलिस ने 2 सीनियर सिपाहियों को 1 किलो अफीम और 7 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थों और ड्रग मनी के साथ खरीदे गए वाहनों सहित गिरफ्तार दोनों पुलिस कर्मचारियों के  खिलाफ थाना खमाणों में केस दर्ज किया गया है।

एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव बलाला थाना समराला (जिला लुधियाना) व सीनियर सिपाही रणबीर सिंह के रूप में हुई है। कथित आरोपी नवजोत सिंह द्वारा नशीले पदार्थ बेचकर ड्रग मनी से खरीदे गए वाहन-कार मारुति ब्रीजा नं. पी.बी-10एच.ए-0525, एक स्कूटर एक्टिवा नंबर पी.बी-10डी.यू-3639 और एक सिल्वर रंग का बुलेट मोटरसाइकिल नं. पी.बी-10जी.एस-9786 बरामद करके पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हरचंद सिंह उर्फ चंद वासी लोपों थाना समराला (जिला लुधियाना) को मामले में नामजद किया गया है जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों कथित आरोपी साल 2015 से भुक्की और अफीम बेचने का कारोबार कर रहे हैं।

Tania pathak