फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 06:13 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 29 बटालियन ने 1 किलो 60 ग्राम हीरोइन बरामद करते हुए 2 कथित भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह हेरोइन पाकिस्तान के तस्करों से मंगवाई गई है। बी.एस.एफ. द्वारा यह हीरोइन फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर स्थित चौकी मम्बो के एरिया से बरामद की गई है। समाचार लिखे जाने तक बी.एस.एफ द्वारा पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Vaneet