लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किलो हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 04:08 PM (IST)

लुधियाना (नरिन्दर): लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 तस्करों से 2 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। 

जानकारी के अनुसार  पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त तस्करों को थाना दरेसी से गिरफ़्तार किया है। पुलिस कमिश्नर लुधियाना ने बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ बम और अभिषेक जैन उर्फ लक्की के तौर पर हुई है, जो कि लुधियाना के रहने वाले हैं। 

शुभम हाल ही में ज़मानत पर बाहर आया है और फिर तस्करी के धंधे में लग गया। आरोपियों को एक ही कार में से गिरफ़्तार किया गया है, जो हेरोइन आगे स्पलाई करने चले थे। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

Vatika