पुलिस के फूले हाथ-पांव, अदालत में पेशी दौरान 2 चोर फिल्मी अंदाज में हुए फरार

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 12:57 PM (IST)

खन्ना (विपन) : अदालत में पेश करने करने के लिए ले जाए जा रहे 2 चोरों ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों चोरों को पूछताछ के लिए सी.आई.ए. स्टाफ अदालत लेकर जा रही थी। इस दौरान खन्ना नवांशहर मार्ग के समराला रोड पुलिस पर दोनों चोरों ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। थाना इंचार्ज तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति नशा करने के आदी थे। पूछताछ के लिए ले जाते समय इन्होंने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने राहगीरों के मोटरासाइकिल से पीछा कर इन्हें काबू किया।  

बताया जा रहा है कि खन्ना में समराला रोड पुल के नीचे सब्जी मंडी  है यहां पर लोगों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान 2 लोगों ने पुल से नीचे छलांग लगा दी जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पुल से नीचे छलांग लगाने वाले लोग तुरंत भाग खड़े हुए। कुछ ही देर बाद जब पुलिस की गाड़ियों ने घेरा और पुलिस भी पीछे भागी तो लोग समझ गए कि यह कोई अपराधी हैं जो पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों का पीछा किया और बड़ी मुश्किल से दोनों को पकड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे सब्जी मंडी में बैठे थे, इसी दौरान 2 व्यक्ति फिल्मी अंदाज में पुल से नीचे कूद कर भाग निकले।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने 29 मई को चोर गिरोह के 3 सदस्यों सागर निवासी फगवाड़ा, विजय निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)  राहुल निवासी मुकेरियां को गिरफ्तार किया था।  यह तीनों पुलिस रिमांड पर थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini