केंद्रीय जेल में चिट्टे सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 07:02 PM (IST)

बठिंडा(विजय): केंद्रीय जेल में पुलिस ने मुलाकात दौरान 2 महिलाओं को 20 ग्राम चिट्टे पाऊडर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैदी सहित तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार हरविंद्र सिंह केंद्रीय जेल में बंद है। गत दिन उसकी पत्नी पूजा अपनी रिश्तेदार कश्मीर कौर को साथ लेकर मुलाकात करने के लिए जेल में आई थी। मुलाकात से पहले जब जेल प्रशासन ने उक्त महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास से 20 ग्राम चिट्टा नशीली पाऊडर बरामद किया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला जेल में बंद अपने पति को चिट्टा देने के लिए आई थी परन्तु पुलिस के हाथ लग गई। थाना कैंट पुलिस ने केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट जोगिंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 
 

Vaneet