नशे के  टीकों तथा हेरोइन सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 03:11 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर प्रयुक्त होने वाले टीकों तथा 50 ग्राम हेरोइन सहित 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते ए.एस.आई. फूल राए ने बताया कि एस.एस.पी. सतिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों तथा सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त नवांशहर से गांव लंगडोआ होते हुए बघौरा की ओर जा रही थी कि लंगडोआ कालोनी के नजदीक दूसरी ओर से संदिग्ध हालातों में आ रही 2 महिलाओं को रोक कर जब महिला पुलिस की सहायता से जांच पड़ताल की तो उनसे नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 40 टीके तथा 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सर्बजीत कौर उर्फ संबो पत्नी मंगा राम निवासी लंगडोआ तथा अमरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी पुन्नू मजारा के तौर पर की गई है। थानेदार फूल राए ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को आज अदालत में पेश किया जाएगा। 

गिरफ्तार महिलाओं पर पहले भी दर्ज हैं एन.डी.पी.एस. के मामले
जांच अधिकारी ए.एस.आई.फूल राए ने बताया कि हीरोइन तथा नशे के टीकों के साथ पकडी गई उक्त दोनों महिलाओं पर पहले भी एन.डी.पी.एस.के मामले दर्ज है तथा उक्त महिलाएं परोल पर जेल से बाहर आई हुई थी। 

Vaneet