दुष्कर्म करने में असफल रहने पर 2 महिलाओं की कर दी हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 11:47 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): दुष्कर्म करने में असफल रहने वाले व्यक्ति ने 2 महिलाओं की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। 

सरहद पार सूत्रों के अनुसार टैक्सला इलाके में काला चिट्टा पहाड़ी के अटोक पुलिस स्टेशन के अधीन गांव गुरा में 2 महिलाएं नजाकत बीबी और शहनाज बीबी जंगल में लकड़ियां इकट्ठी करने के लिए गई थीं। वहां नुतरत अल्लाह ने उनके साथ पहले तो छेड़छाड़ शुरू की और बाद में उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Edited By

Sunita sarangal