मोगा के डी.सी. दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा लहराने वाले दो युवक दिल्ली में गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 03:02 PM (IST)

नई दिल्ली/मोगा(विपन): आजादी दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मोगा के डी.सी. दफ्तर की छत पर खालिस्तानी झंडा लहराने वाले दो व्यक्तियों को दिल्ली की स्पैशल सैल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले मोगा पुलिस ने इस घटना की वीडियो बनाने वाले युवक अक्शदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

बता दें कि आजादी दिवस से एक दिन पहले मोगा के डी.सी. दफ्तर और उसके बाद कोटकपूरा बाइपास के फ्लाइओवर पर भी खालिस्तानी झंडा लहराया गया था जिसके बाद मोगा चर्चा में बना हुआ था। जिला पुलिस खालिस्तानी झंडा लहराने वालों की तलाश कर रही थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस को यह सफलता मिली है। मोगा पुलिस भी दोनों युवकों की तलाश में थी जिसे लेकर मोगा में काफी सख्ती की हुई थी। अब जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तो दोनों से बारीकी के साथ पूछताछ की जा रही है, पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News