भारत-पाक बॉर्डर पर ‘20.65 करोड़ की हेरोइन’ बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 10:59 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, आनंद, परमजीत, खुल्लर): फिरोजपुर सैक्टर में भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 136 और 116 बटालियन ने 4 किलो 130 ग्राम हैरोइन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हैरोइन की कीमत 20.65 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बी.एस.एफ. की 136 बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने फिरोजपुर सैक्टर में हैरोइन के पैकेट भेजे हैं। सूचना के आधार पर बी.एस.एफ. के जवानों ने एरिया में स्पैशल सर्च ऑप्रेशन चलाकर हैरोइन के 10 छोटे पैकेट बरामद किए, जिनमें 2 किलो हैरोइन थी। इसी तरह बी.एस.एफ. की 116 बटालियन ने फिरोजपुर सैक्टर में चलाए गए सर्च अभियान दौरान भूमि में दबा कर रखे गए हैरोइन के 2 पैकेट बरामद किए, जिनमें 2 किलो 130 ग्राम हैरोइन थी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal