तकनीकी शिक्षा विभाग में 21 नये फार्मेसी लेक्चरर भर्ती

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 03:19 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा विभाग में खाली पड़े पदों को तेजी से भरने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते विभाग में 21 नये फार्मेसी लैक्चरर भर्ती किये गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा नये भर्ती लैक्चररों को उनकी सुविधा के मुताबिक सरकारी बहु तकनीकी कालेजों में खाली पड़े पदों के विरुद्ध नज़दीक से नजदीक स्टेशन अलॉट करने के लिए आज अपने कार्यालय में मुलाकात की। 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि नये भर्ती लैक्चररों को बिना किसी सिफारिश के खाली पड़े पदों के विरुद्ध उनकी मेरिट, पारिवारिक और अन्य पहलूओं को ध्यान में रखते नज़दीक से नज़दीक स्टेशन अलॉट करने की कोशिश की गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नये भर्ती लैक्चररों के साथ विचार सांझे करते हुए कहा कि पहली बार स्टेशन पसंद अनुसार दिए जाएंगे और अगले अकादमिक साल में जो लैक्चरर बढिय़ा नतीजे देंगे, सिफऱ् उनको ही पसंद के स्टेशन पर तैनात किया जायेगा। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी बहु तकनीकी संस्थानों के लैक्चररों को पढ़ाने के लिए जरूरी तकनीकें और पाठ्यक्रम में समय अनुसार तबदीली करने के लिए विभाग द्वारा माहिरों की वर्कशापें और रिफ्रैशर पाठ्यक्रम लगवाए जाएंगे।

Vaneet