पंजाब में महामारी से 22 की मौत, 713 नए मामले

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 07:25 AM (IST)

लुधियाना: राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की आमद जारी है। आज विभिन्न जिलों से 713 नए मामले सामने आए हैं जबकि 22 मरीजों की वायरस के कारण मौत हो गई।  

राज्य के नोडल ऑफिसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि जिन मरीजों की आज मौत हुई है, उसमें लुधियाना के 8, अमृतसर 4, पटियाला 3, जालंधर 2, एस.ए.एस. नगर 2, तरनतारन 2 व पठानकोट से 1 मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि जिलों से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार जालंधर से 103, पटियाला 88, लुधियाना 78, मोगा 84, अमृतसर 55, एस.ए.एस. नगर 45, फिरोजपुर 33, बरनाला 35, गुरदासपुर 30, बङ्क्षठडा 28, कपूरथला 31, फरीदकोट 21, संगरूर 19, मानसा 18, फाजिल्का 7, फतेहगढ़ 10, एस.बी.एस. नगर 4, पठानकोट 8, होशियारपुर 11, रोपड़ 3 तथा तरनतारन से 2 मरीज शामिल हैं। 
 

Vatika