23 करोड़ की हैरोइन व अफीम की बरामद

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 06:54 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा, कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर पुलिस के अधिकारियों सब इंस्पैक्टर बलवंत सिंह और ए.एस.आई. गुरचरण सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव का आरोपी नामी तस्कर बगीचा सिंह जिसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और यह तस्कर पाकिस्तानी स्मग्लरों से फिरोजपुर में पाकिस्तान बॉर्डर की बी.ओ.पी. उल्लोके के क्षेत्र से हैरोइन और अफीम मंगवाता है।

एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार गत रात्रि सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस द्वारा सब इंस्पैक्टर बलवंत सिंह और ए.एस.आई. गुरचरण सिंह के नेतृत्व में उल्लोके के एरिया में सर्च के दौरान खेतों में से 4 किलो 600 ग्राम अफीम हैरोइन और 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 23 करोड़ रुपए बताई जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर फिरोजपुर में उक्त स्मग्लर बगीचा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह वासी गांव चुगे मागु वाले (ममदोट) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है।

Mohit