23 वर्षीय लड़की की तरफ से बुजुर्ग के साथ विवाह का सच आया सामने

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 06:44 PM (IST)

लौंगोवाल (विशिष्ट, विजय): सोशल मीडिया पर लोंगोवाल की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की द्वारा गांव बालियां के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ विवाह की वायरल हुई तस्वीर जिस किसी ने भी देखी उसके मन मे एक सवाल जरूर था कि आखिर लड़की ने यह विवाह क्यों करवाया होगा। 

कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस लड़की ने बाहर जाने के लिए यह विवाह करवाया होगा परन्तु सोशल मीडिया पर वायरल हुई ओर पोस्ट अनुसार जो सच्चाई सामने आई है उसे जान कर आप हैरान रह जाओगे। दरअसल लड़की बुजुर्ग के बेटे जतिन्दर के साथ विवाह करवाना चाहती थी परन्तु वह पहले ही मनप्रीत नाम की लड़की के साथ विवाहित था जिसके साथ अब तलाक का केस भी चल रहा है। जिस कारण उसका दूसरा विवाह नहीं हो रहा था। 



पता लगा है कि बुजुर्ग ने यह विवाह अपने लड़के के लिए ही करवाया है जिससे लड़की-लड़का इकठ्ठा रह सके। जानकारी मुताबिक बुजुर्ग और उसका इकलौता लड़का जतिन्दर सिंह संगरूर मे रह रहे है।

Mohit