जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं घर में, 3 दिन पहले लड़की ने फंदा लगा की आत्महत्या

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 10:39 AM (IST)

लुधियाना (राज): तीन दिन बाद आने वाले जन्मदिन की तैयारियों में लगी 8वीं की छात्रा ने अचानक संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का तब पता चला जब पिता उसे कमरे में देखने के लिए गया। मृतका की पहचान गुरकीरत कौर (13) के रूप में हुई है जोकि मोहल्ला गुरु नानक नगर की रहने वाली है। मौके पर पहुंची थाना डाबा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

थाना डाबा के एस.एच.ओ. मेहमा सिंह ने बताया कि गुरकीरत कौर एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। उसके पिता गुरदीप सिंह सिक्योरिटी कंपनी चलाते है। परिवार के मुताबिक 9 फरवरी को गुरकीरत का जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन की तैयारियां कर रही थी। मगर उसकी एक सहेली थी, जिसकी बीमारी के कारण एक साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके साथ गुरकीरत का काफी लगावा था। उसकी मौत के बाद से गुरकीरत काफी परेशान चल रही थी। शुक्रवार की रात को उसके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान भी वह अपनी सहेली की फोटो देखकर पुराने दिन याद कर रही थी। रात को खाना खाने के बाद जब सभी सोने की तैयारी कर रहे थे, तब गुरकीरत पहली मंजिल पर बने रूम से रजाई लेने गई थी। मगर वह काफी समय तक नीचे नहीं आई। जब उसके पिता उसे बुलाने ऊपर कमरे में गए तो अंदर बेटी को फंदे से लटकते देखा। परिवार की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा और नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इंस्पैक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि गुरकीरत सहेली की मौत से परेशान थी, जिस कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mohit

Recommended News

Related News