थार में सवार होकर कर रहे थे नशे की तस्करी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 10:18 AM (IST)

तरनतारन (रमन) : थाना सदर तरनतारन पुलिस ने 3 नशा तस्करों को 1 किलो 234 ग्राम हेरोइन, 10 हजार रुपए की ड्रग मनी, 4 मोबाइल फोन तथा एक थार गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि थाना सदर तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक थार गाड़ी में सवार कुछ व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव कोट धर्म चंद कलां के निकट नाकाबंदी कर संदिग्ध थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया। घेराबंदी कर वाहन को रोकने के बाद उसमें सवार व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 234 ग्राम हैरोइन, 10 हजार रुपए की ड्रग मनी तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवजीत सिंह उर्फ गुरु पुत्र सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह उर्फ जस्स पुत्र दिलबाग सिंह तथा देश प्रताप सिंह उर्फ विशाल पुत्र निशान सिंह, निवासी गांव कोट धर्म चंद कलां, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News