Amritsar Airport पर संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, 3 फ्लाइट डायवर्ट... यात्रियों ने किया हंगामा

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 01:26 PM (IST)

अमृतसर: अमृतस के श्री गुरु रामदास जी अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आ रही 3 फ्लाइटों को अचानक डायवर्ट करने की खबर सामने आई रही है। जानकारी के मुताबिक,  एयरपोर्ट पर गत रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन दिखे, जिसके बाद सुरक्षा मद्देनजर दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट्स को वापस भेजा गया। 

डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली, मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ और कुआलालंपुर से आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-118 को दिल्ली डायवर्ट किया गया। इस दौरान अचानक  फ्लाइट्स को डायवर्ट करने और टिकट कैंसिल होने पर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने हंगामा भी किया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि रात करीब 9.30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवानों ने परिसर  और उसके आसपास 2-3 ड्रोन को उड़ते देखा, जिसके बाद जवानों ने तुरन्त इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जब ड्रोन की सूचना मिली तो सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट्स को तुरन्त डायवर्ट किया गया। लेकिन रात करीब 10.30 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस तरह से कई यात्रियों में गुस्सा भी देखने मिला लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।

आपको बता दें कि, पिछले महीने सितंबर को भी एयरपोर्ट पर ड्रोने की गतिविधि दिखने पर 7 फ्लाइट्सों का रद्द किया गया था। लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसियों की शुरूआती जांच में कोई सुरक्षा चूक या जासूसी ड्रोन कि एक्टिवी नहीं मिली। दरअसल, उस समय एक गांव में चल रहे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दौरान उड़ने वाले ड्रोन थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News