परिवार पर कहर बन बरसी बारिश, मच गई चीख-पुकार
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 07:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में एकदम बदले मौसस ने जहां फिर ठंड बढ़ा दी है वहीं इस बारिश ने एक परिवार में तबाही मचा दी है। आज पंजाब भर में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण कई जगहों पर तबाही भी देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
गत देर रात से हो रही बारिश के दौरान एक एक गरीब परिवार के कच्चे मकान की छत्त गिर गई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरजीत कौर (70 वर्षीय), सतनाम सिंह (20 वर्षीय) व अर्शदीप सिंह (17 वर्षीय) के रूप मेंम हुई है। सभी घायलों को तुरन्त मानसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए घायल सतनाम सिंह ने बताया कि गत देर रात से हो रही बारिश के कारण उनके घर छत अचानक गिर गई। इस दौरान मलबे के नीचे दबने से वह घायल हो। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। परिवार वालों ने बताया कि उनका घर की छत खस्ता हालत में थी और आर्थिक तंगी के कारण वह इसे ठीक नहीं करवा पा रहे थे। इसी बीच देर रात से हो रही बारिश के कारण उनके घर की छत गिर गई और वह घायल हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here