3 आई.पी.एस व 8 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने तीन आई.पी.एस. और आठ पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले /तैनातियों के आदेश आज तुरंत प्रभाव से जारी किए।

यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आई.पी.एस. अधिकारियों में नौनिहाल सिंह को आई.जी.पी. जालंधर रेंज और अतिरिक्त प्रभार आई.जी.पी. साईबर क्राइम, पंजाब, सुखचैन सिंह को डी.आई.जी. प्रोवीजिनिंग, पंजाब और अतिरिक्त प्रभार कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर और सचिन गुप्ता को ए.डी.सी.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईज्ड क्राइम एंड नारकोटिक्स, लुधियाना के तौर पर तैनात किया गया है। पी.पी.एस. अधिकारी मनधीर सिंह को एस.पी. सी.एम सिक्यूरिटी, पंजाब, सुशील कुमार को कमांडैंट, तीसरी आई.आर.बी. लुधियाना और अतिरिक्त प्रभार ए.आई.जी. एन.आर.आई, लुधियाना, हेम पुष्प शर्मा (सी.आर.पी.एफ.) को एस.पी. ऑपरेशनस, पठानकोट, जसवीर सिंह को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन, फाजि़ल्का, कुलवंत राय को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड क्राइम एंड नारकोटिक्स, श्री मुक्तसर साहिब, श्री कुलवंत सिंह को एस.पी. ऑपरेशनस, बटाला, हरप्रीत सिंह को एस.पी., ऑपरेशन्स, संगरूर, राकेश कुमार को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड क्राइम एंड नारकोटिक्स, फिरोजपुर और मनोज कुमार को एस.पी. हैडक्वाटर्रस, पठानकोट के तौर पर तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News