सदिंग्ध परिस्थितियों में 3 छात्राएं गायब, घर से निकली थी स्कूल जाने को

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 08:40 PM (IST)

माहिलपुर (दीपक अग्निहोत्री): ब्लाक माहिलपुर के गांव बाड़ियां कलां की 3 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थतियों में गायब होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बाड़ियां कलां के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 3 नाबालिग छात्रा गत दिन मंगलवार को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। लापता लड़कियों में 3 9वीं व एक 8वीं कक्षा की छात्रा हैं। लड़कियों के गायब होने से स्कूल व गांव में हड़कंप मच गया है। 

गायब हुई लड़कियों की पहचान नैंसी पुत्री सुरजीत कुमार निवासी बाड़ियां कलां, प्रिया पुत्री राकेस कुमार निवासी बाड़ियां खुर्द, बिट्टू कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासी बाड़ियां कलां के रूप में हुई है। लड़कियां रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए आई थी परन्तु स्कूल नहीं पहुंची। माता-पिता ने बताया कि जब प्रिंसीपल मनजीत सिंह ने स्कूल प्राथना सभी में हाजिरी के दौरान लड़कियों को  गैर हाजिर पाया तो उनके घर पर फोन किया। उस समय प्रिंसपील उनका उत्तर सुन कर हैरान रह गई।

लड़कियां स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन पहुंची नहीं। यह जानकारी मिली है कि लड़कियां जाते समय अपने घर से आधार कार्ड भी लेकर गई है। स्कूल के प्रिंसीपल और लड़कियों के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई है। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini