Punjab में AK-47 सहित 3 तस्कर गिरफ्तार! विदेश से हो रही थी हथियारों की सप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 02:18 PM (IST)

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 AK-47 राइफलें, 3 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

PunjabKesari

इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की। डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने और आगे सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के साथ आरोपियों के पिछले और आगे के संपर्कों की जांच कर रही है। इसके अलावा विदेश में बैठे हथियार तस्करों से इनके संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए पूरे अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News