पंजाब में कोरोना से 30 की मौत, 911 नए मामले

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 08:58 AM (IST)

चंडीगढ़/लुधियाना: राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की आमद जारी है। आज विभिन्न जिलों से 911 नए मामले सामने आए हैं जबकि 30 मरीजों की वायरस के कारण मौत हो गई।  लुधियाना में स्थिति विस्फोटक बनी हुई है जहां 9 मरीजों की मौत के साथ 306 मामले सामने आए हैं।


अस्पतालों में हाऊसफुल की स्थिति बनी हुई है। मरीज अस्पतालों के बाहर एम्बुलैंस में लेटे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज जिन 30 लोगों की मौत हुई है, उनमें लुधियाना में 9, पटियाला 5, जालंधर 5, गुरदासपुर 3, संगरूर 2 तथा अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, मानसा तथा रोपड़ में 1-1 मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिव आए लोगों में लुधियाना से 306, जालंधर 96, अमृतसर 67, पटियाला 184, तरनतारन 23, बरनाला 33, एस.ए.एस. नगर 62, फिरोजपुर 14, पठानकोट 18, फतेहगढ़ साहिब 14, मोगा 14, संगरूर 19, फरीदकोट 13, फाजिल्का 9, कपूरथला 8, होशियारपुर 8, श्री मुक्तसर 11, रोपड़ 10 तथा गुरदासपुर व एस.बी.एस. नगर से 1-1 मरीज शामिल हैं। 


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के सुरक्षा दस्ते से जुड़े 14 सुरक्षा कर्मियों का टैस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 13 जवान सी.आर.पी.एफ. से संबंधित हैं जबकि 1 पंजाब पुलिस का है। इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े दस्ते में 3 सी.आर.पी.एफ. जवानों का टैस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इन 3 मामलों के बाद अब 13 और सी.आर.पी.एफ. जवानों का टैस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा तंत्र से जुड़ी व्यवस्था व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। 

Vatika