उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों में रूई के भाव में 30 रुपए मन का उछाल

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 10:02 AM (IST)

जैतो(पराशर): अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी आने से उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा व राजस्थान शामिल हैं, में आज रूई के हाजिर भाव में 25-30 रुपए प्रति मन का उछाल आया है। पंजाब में रूई भाव 4180-4200 रुपए प्रति मन, हरियाणा 4130-4150 रुपए व राजस्थान 4120-4165 रुपए प्रति मन बोले गए। 

रूई में अचानक 30 रुपए मन का उछाल आने से रूई बिकवाल काफी कम रहा, वहीं कताई मिलों की डिमांड भी चुप नजर आईं। दूसरी तरफ आज देश में कपास की आमद थोड़ी कमजोर रही। आज देश में कपास आमद 1.61 लाख गांठों की रही जबकि कल आमद 1.70 लाख गांठों की थी।

देश में आई कुल आवक में पंजाब की मंडियों में 12,000 गांठ व्हाइट गोल्ड, हरियाणा 22,000 गांठ, अपर राजस्थान 18,000 गांठ, लोअर राजस्थान 9000 गांठ, गुजरात 22,000 गांठ, महाराष्ट्र 30,000 गांठ, तेलंगाना 15,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 8000 गांठ, कर्नाटक 10,000 और मध्य प्रदेश 15,000 व्हाइट गोल्ड गांठ की शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास सीधी खरीद रही हैं।

Sunita sarangal