पंजाब में कोरोना से 24 घंटे में 31 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 09:20 AM (IST)

लुधियाना(सहगल): पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 31 मरीजों की मौत हो गई जबकि 300 पॉजिटिव मरीजों में वृद्धि दर्ज की गई है। आज 802 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। विशेषज्ञ इसे गंभीर स्थिति बता रहे हैं। जिन 31 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें जालंधर में 6, लुधियाना में 5, संगरूर व होशियारपुर में 3-3, फाजिल्का, मुक्तसर, रोपड़ व बङ्क्षठडा में 2-2 के अलावा अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहब ,मानसा, एस.ए.एस. नगर तथा पठानकोट में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 143395 हो गई है। इनमें से 4541 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 144 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 20 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वैंटीलेटर लगाया गया है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं दूसरी ओर लुधियाना में सैंपङ्क्षलग में वृद्धि करने की बजाय कमी दर्ज की जा रही है। आज 1686 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जबकि पहले लगभग 5000 सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे थे।

Vatika