लुधियाना जिले में 312 नए मरीजों की पुष्टि, 11 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 08:25 AM (IST)

लुधियाना(सहगल): कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आज 48 वर्षीय ए.एस. आई. जसपाल सिंह की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जसपाल सिंह पायल का रहने वाला था और पी.जी.आई. में भर्ती था। इसके इलावा महानगर में आज 11 व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से 10 जिले के रहने वाले थे, जबकि एक महिला मोगा की रहने वाली थी। आज सामने आए 312 मरीजों में से 280 मरीज जिले से संबंधित हैं, जबकि 32 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले थे। अब तक महानगर में 5312 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। इनमें से 178 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके इलावा 615 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले थे। इनमें से 45 की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि अब तक 3435 मरीज कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

1303 सैंपलों की रिपोर्ट पैंडिंग
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे 1303 सैंपलों की रिपोर्ट अभी भी पैंडिंग है, जिसके नतीजे आज आ जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 72,995 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 71,692 सैंपलों की रिपोर्ट उन्हें मिली है। इनमें से 65,765 सैंपल नेगेटिव आए हैं।

827 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे
उन्होंने कहा कि आज 827 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण देखे जाते हैं, उसके सैंपल तुरंत जांच के लिए भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं भी जांच करवाने के लिए आगे आ रहे हैं और सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना कर रहे हैं।

352 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में भेजा
सिविल सर्जन ने बताया कि आज 352 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में भेजा। अब तक 25,622 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में भेजा जा चुका है, जबकि मौजूदा समय में 4896 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। उन लोगों से अपील की कि वह बिना कारण घर से बाहर से न निकलें, मास्क पहन कर रखें, सोशल डिस्टैंसिंग की पालना करें, थोड़ी-थोड़ी देर बाद हाथ धोते रहें, खाने-पीने में सावधानियां बरतें और सरकार की ओर से बताए जा रहे नियमों का पालन करें।

मृतक मरीजों का ब्योरा

विजय कुमारी (59) निवासी जस्सियां रोड राजिन्दरा अस्पताल पटियाला में भर्ती थी। अनीता वर्मा (54) खन्ना की रहने वाली थी और दयानन्द अस्पताल में भर्ती थी।

प्रेम लता (52) बसंत एवेन्यू की रहने वाली थी और एस.पी.एस. अस्पताल में भर्ती थी।

सुरजन सिंह (90) कृपाल नगर का रहने वाला था और दयानन्द अस्पताल में भर्ती था।

अमनप्रीत सिंह (27) हरचरन नगर का रहने वाला था और दीप अस्पताल में भर्ती था।

भोली देवी (45) गुरु नानक नगर खन्ना की रहने वाली थी और रजिन्दरा अस्पताल पटियाला में भर्ती थी।

जतिन्दर महाजन (70) चण्डीगढ़ रोड का रहने वाला था और सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती था।

जसपाल सिंह (48) पायल का रहने वाला था और पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में भर्ती था।

रघूनन्दन (48) चंद्र नगर का रहने वाला था और रजिन्दरा अस्पताल पटियाला में भर्ती था।

जसवीर कौर (52) मलकपुर की रहने वाली थी और रजिन्दरा अस्पताल पटियाला में भर्ती थी।

80 वर्षीय महिला मोगा की रहने वाली थी और सिविल अस्पताल में भर्ती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News