वतन लौटे पाकिस्तान के 315 नागरिक

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 09:27 AM (IST)

अमृतसर(नीरज): कर्फ्यू व लॉकडाउन के बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में फंसे पाकिस्तान के 315 नागरिक बुधवार को अटारी बार्डर के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं। 

जानकारी के अनुसार इन सभी पाकिस्तानी यात्रियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से विशेष वीजा दिया गया था और इन यात्रियों का कोविड टैस्ट भी हुआ था। आई.सी.पी. अटारी बार्डर के बैगेज हाल में कस्टम विभाग व इमीग्रेशन की तरफ से सभी यात्रियों के दस्तावेज चैक किए गए और पाकिस्तान के लिए रवाना किया गया।  

पाकिस्तानी हिन्दू दंपति को भारत में मिला बेटा
छह महीने से भारत में फंसे पाकिस्तानी हिन्दू दंपति को भारत में अपना बेटा मिला है। जानकारी के अनुसार राम चावला अपनी पत्नी के साथ इन्दौर (भारत) में अपना इलाज करवाने के लिए आए थे, क्योंकि उसके घर सन्तान नहीं थी। इस दौरान भारत में लॉकडाउन व कर्फ्यू शुरू हो गया और इनके घर में एक बेटे ने भी जन्म लिया। हिन्दू दंपति ने कोरोना काल के चलते अपने बेटे का नाम अवतार चावला रखा है और इन्दौर के डाक्टरों का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने उक्त दंपति का इलाज किया था। 

Sunita sarangal