विदेशों से पंजाब पहुंचे 335 यात्री स्क्रीनिंग के डर से लापता,सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:53 AM (IST)

जालंधरः पंजाब में विदेशों से आए 335 यात्री कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के डर से लापता हो गए हैं। इन यात्रियों की सूची पंजाब सरकार ने केंद्र को सौंप दी है। 11 मार्च को इन यात्रियों की संख्या 228 थी। उल्लेखनीय है कि विदेशों से आने वाले हर यात्री को 14 दिन आइसोलेशन वार्ड में रखना जरूरी है। उधर अटारी-वाघा बार्डर से आने वाले अब तक 6892 लोगों की जांच की जा चुकी है,जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है।  

अब मॉल,जिम,सिनेमा घर,रेसटोरेंट और शांपिग मॉल भी बंद 
वहीं पंजाब सरकार ने स्कूल में छुट्टियों का ऐलान करने के बाद एक और अहम फैसला लेते हुए मॉल,जिम,सिनेमा घर,रेसटोरेंट और शांपिग मॉल को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं। 

लुधियाना से शुक्रवार को लापता हो गए 10 विदेशी यात्री
लुधियाना शहर से 10 यात्री लापता हो गए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में अवगत करवाकर इन लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए कहा था ,जिससे वायरस फैलने के जोखिम को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उनका पता लगाकर उनको घर पर ही अलग से रखा जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News