सोशल मीडिया पर पड़ गया विवाहिता का पंगा, संदिग्ध हालातों में लापता, परिवार का हाल बेहाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 01:05 AM (IST)

फरीदकोट : फरीदकोट में एक 35 वर्षीय महिला के संदिग्ध हालातों में लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फरीदकोट के भोलूवाला रोड की रहने वाली महिला रमन बजाज, जोकि दो बच्चों की मां बताई जा रही है, गत दिवस संदिग्ध हालातों में लापता होने से परिवार का हाल बेहाल है। वहीं एक दिन बाद महिला की एक्टिवा शुक्रवार (21 मार्च) शाम को फरीदकोट के मचाकी मल सिंह रोड पर नहर पुल के पास बरामद हुई है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उसने नहर में छलांग लगा दी है, जिसके बाद उसकी तलाश लगातार जारी है। महिला के एक लड़की व एक लड़का है, जिनकी आयु 15 वर्ष व 12 वर्ष है। 

जानकारी अनुसार  महिला का एक दिन पहले अपनी ही गली के युवक से सोशल मीडिया पर चैट को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद युवक के परिवार की तरफ से महिला को धमकाया गया तो महिला घर से कहीं चली गई। लेकिन शुक्रवार शाम को उसकी एक्टिवा नहर किनारे मिलने के बाद परिवार द्वारा आशंका जताई जा रही है कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। जिसके बाद उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है, और इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News