पंजाब की तैराक चाहत अरोड़ा ने 2 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 09:06 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की तैराक चाहत अरोड़ा ने 2 नए नैशनल रिकॉर्डों के साथ 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत कर तैराकी खेल में पंजाब को राष्ट्रीय खेल के नक्शे पर उभारा है। 

जूडो और साइकिलिंग में 1-1 स्वर्ण पदक के साथ जूडो में 5 रजत पदक जीते हैं। राष्ट्रीय खेलों में पंजाब ने अब तक 17 स्वर्ण, 27 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ कुल 66 पदक जीते हैं।  खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने चाहत अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि चाहत अरोड़ा की स्वॢणम उपलब्धि के साथ पंजाब में तैराकी के खेल को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। 

Content Writer

Vatika