महिला सहित 4 भगौड़े आरोपी गिरफ्तार, मामले दर्ज

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 05:59 PM (IST)

मोगा (आजाद): जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि भगौड़े आरोपियों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने एक महिला सहित 4 भगौड़ों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इनके खिलाफ माननीय अदालत के  आदेशों की उल्लंघना करने पर मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शीला कौर उर्फ मनजीत कौर निवासी गांव दौलेवाला जिसके खिलाफ कोटईसे खां पुलिस द्वारा 5 ग्राम हैरोइन बरामद होने पर 9 अप्रैल 2014 को दर्ज किया गया था, लेकिन वह माननीय अदालत में पेश नहीं हो रही थी। जिस पर उसे भगौड़ा घोषित किया गया था और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अदालती आदेशों की उल्लंघना करने पर थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी तरह भगौड़े आरोपी हरदयाल सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव गंडीविंड (पट्टी) जिसे बधनीकलां पुलिस द्वारा 100 ग्राम हैरोइन बरामद होने पर 1 दिसंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

कथित आरोपी को पुलिस ने मोगा-बरनाला रोड पर बधनीकलां बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार किया था, लेकिन कथित आरोपी माननीय अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया।

Des raj