फिरोजपुर में पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 04:51 PM (IST)
फिरोजपुर (खुल्लर): जिला पुलिस ने एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 19.56 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए लोगों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना सदर फिरोजपुर, थाना ममदोट, थाना कुलगड़ी एवं थाना मल्लांवाला में मामलें दर्ज किए है।
जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग दौरान सीआरपीएफ ग्राऊंड फिरोजपुर से गौतम पुत्र तरसेम वासी पीर बलावर गांव खलचीयां जदीद को शक के अधार पर गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं थाना ममदोट के एस.आई. दीपक ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर जगजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी गांव घोड़ा चक्क को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 5.51 ग्राम हेरोइन, थाना कुलगड़ी के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर दोषी पप्पू पुत्र मीचा वासी बस्ती खानु वाली को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 4.05 ग्राम हेरोइन और थाना मल्लांवाला के एएसआई दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान शक के अदार पर शीरा पुत्र राजू वासी कट्टियां वाला मुहल्ला मल्लांवाला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलों में सभी दोषियों के खिलाफ मामलें दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

