पंजाब पुलिस के 'पेपर' बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब पुलिस का पेपर देने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का लुधियाना पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 4 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली पुलिस का सिपाही रोबिन भी शामिल है। 

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पंजाब पुलिस हैडकांस्टेबल और कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा देने वाले लोगों को फर्जी पेपर देकर ठगी मारते थे। गत दिवस लुधियाना में चारों एक व्यक्ति को पेपर देने पहुंचे थे, जहां सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने रंगे हाथों काबू कर गिरफ्तार किया। 
 

Content Writer

Vatika