माता वैष्णो देवी से लौटते समय घटा भयानक हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 02:23 PM (IST)

फगवाड़ा(हरजोत, जलोटा): श्री माता वैष्णो देवी से यू.पी. जा रहे चार श्रद्धालुओं की जी.टी. रोड पर भयानक सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। हादसे का शिकार बने लोग यू.पी. जा रहे थे। मरने वालों में महिला शोभना गुप्ता (59), कुनाल गुप्ता (21), फुलकित गुप्ता और एक चालक शामिल है जबकि रिशब गुप्ता (23) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जालंधर के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एस.एच.ओ. सिटी नवदीप सिंह ने बताया कि गत देर रात वे वैष्णो देवी से माथा टेक कर अपनी कार नंबर यू.पी. 78 एफ.क्यू. 4512 में बैठकर यू.पी. जा रहे थे। इसी दौरान फगवाड़ा शुगर मिल चौक के नजदीक पहुंचने पर कोई वाहन उन्हें टक्कर मार गया, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी के बारे में अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sunita sarangal