पंजाब में भयानक रूप धारण करने लगी गर्मी, बठिंडा में 3 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 10:56 AM (IST)

बठिंडा: गर्मी के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। उक्त लोगों के शवों को सहारा जनसेवा तथा नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वर्करों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मछली मार्कीट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस व सहारा जनसेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे। मृतक शराब का आदी था। सहारा प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई प्रतीत हो रही है।

इसी प्रकार कमला नेहरू कालोनी के नजदीक एक साधु का शव मिला। सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस व सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे व शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।   संतपुरा रोड पर एक मानसिक रोगी गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया। सहारा वर्करों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मामले में दोपहर को जी.टी. रोड पर टी.वी.एस. शोरूम के नजदीक एक साइकिल सवार इंद्रजीत सिंह निवासी परसराम नगर गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर गया व कुछ समय के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। सोसायटी के सदस्यों ने उसके शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है। 

Vatika