पंजाब के 4 पूर्व मंत्री आजकल जेल यात्रा और रिमांड पर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 05:15 PM (IST)

लुधियाना (मुल्लांपुरी): पंजाब की भगवंत मान सरकार दौरान पंजाब के चार पूर्व कैबिनेट मंत्री आजकल अलग-अलग मामलों में जेल यात्रा पर हैं। इनमें बिक्रमजीत सिंह मजीठिया कथित तौर पर ड्रग मामले में पटियाला की केंद्रीय जेल में पिछले 4 महीने से जेल यात्रा पर हैं।

इसी तरह 34 वर्ष पुराने एक्सीडेंट मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी पिछले 20 दिनों से पटियाला जेल में एक वर्ष की सजा के लिए बंद हो चुके हैं जबकि भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री ने खुद अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला सेहत मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह भी पटियाला जेल में बंद हैं। 

अब एक और कांग्रेस सरकार समय पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत भी मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में काबू कर लिया है, जो आजकल पुलिस रिमांड पर हैं जबकि एक और पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां को भी उपरोक्त मंत्री के साथ भ्रष्टाचार के मामले में शामिल कर केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी खोज पुलिस कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila