पंजाब : एक ही परिवार के 4 सदस्यों की भयानक हादसे में मौ''त! शव गांव पहुंचने के बाद सदमे में लोग

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 01:54 PM (IST)

कपूरथला (मल्ली) : कपूरथला के गांव भंडाल दोनां के रहने वाले प्रीत बेटे जोगिंदर सिंह ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस आस्था के साथ वह अपने परिवार और गांव के दूसरे लोगों को धार्मिक यात्रा पर ले जा रहा था, वह और उसके 3 दूसरे सदस्य जिंदा नहीं रहेंगे। उनके शव कल गांव भंडाल पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर प्रीत (30) बेटे जोगिंदर सिंह, मंगल सिंह (50) बेटे प्रीतम सिंह, मनप्रीत सिंह (22) बेटे मंगल सिंह, गुरशरण सिंह (20) बेटे परमजीत सिंह की दुखद मौत हो गई और गांव भंडाल दोनां (कपूरथला) में मातम की लहर दौड़ गई।

Family Tragedy

बीते दिन जब चारों मृतकों के शव भंडाल गांव पहुंचे तो चारों तरफ रोने-धोने और पिट स्यापा की आवाजें सुनाई दे रही थीं जिसने हर एक आंख नम कर दी। शाम को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शहर के निवासियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया। ऐसा गमगीन मंजर देख गांव के लोग सदमे में थे।

अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' के जिला नेता जत्थेदार नरिंदर सिंह खुसरोपुर, शिरोमणि अकाली दल कपूरथला के जिला अध्यक्ष जत्थेदार दलविंदर सिंह सिद्धू, हलका विधायक राणा गुरजीत सिंह, नंबरदार हरभजन सिंह भलाईपुर, सरपंच अमरजीत सिंह भंडाल, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह शिंदा, मनजीत सिंह भंडाल, समाजसेवी दविंदर पाल सिंह हंसपाल, मंदीप सिंह बलेर पटवारी, सुनील प्रभाकर नायब तहसीलदार, विजय कुमार तहसीलदार कपूरथला, सुनील प्रभाकर नायब तहसीलदार, पटवारी मंदीप सिंह बलेर खानपुर, अमरजीत सिंह सैदोवाल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कपूरथला, अवतार सिंह ट्रांसपोर्टर, गुरविंदर सिंह फ्रांस, दीपू दंदूपुरिया, दलजीत सिंह बडियाल पूर्व सरपंच, सरपंच सरदूल सिंह सियाल, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य करनैल सिंह पखोवाल, किसान नेता हरजिंदर सिंह उर्फ राणा सैदोवाल, गुरबचन लाली वरियां दोना, पूर्व सरपंच गोपी अरियांवाला आदि विशेष रूप से भंडाल दोनां गांव में पहुंचे और हिमाचल प्रदेश में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News