सुखपाल खैहरा के हलके के नौजवानों ने भगवंत मान से मांगी मदद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 03:06 PM (IST)

संगरूर: आम आदमी पार्टी (आप) से बागी नेता व पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा के हलका भुलत्थ के नौजवानों ने उनके विरोधी और आप पंजाब प्रधान भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है। 

दरअसल आर्मीनियामें फंसे खैहरा के हलका भुलत्थ के 3 नौजवानों ने भगवंत मान को वीडियो भेजकर मदद की अपील करते हुए आपबीती सुनाई है। नौजवानों ने वहां की पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। 

उधर, भगवंत मान ने इस वीडियो के मिलने के बाद नौजवानों को मदद का भरोसा दिया है।।  मान ने पंजाब सरकार पर निशाना भी लगाया है। मान ने कहा कि बार -बार ऐसे मामले सामने आने के बाद भी पंजाब सरकार ठग एजेंटों पर नकेल नहीं कस रही। जिस कारण ना सिर्फ़ पंजाब के नौजवान बाहर होकर इधर-उधर भटकते हैं बल्कि कई बार तो जान से भी हाथ धो बैठते हैं।

Vatika