9 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाला मासूम, मां से लिपटकर फूट-फूटकर रोया
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 11:51 AM (IST)
होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरे बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे इलाके ने राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि, 4 साल का गुरकरन सिंह बोरवेल के अंदर करीब 20 से 30 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था। जिसे 9 घंटे के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस दौरान बच्चा बाहर आते ही अपनी मां से लिपटकर रोने लगा। आपको ये भी बता दे कि गुरकरन सिंह कल शाम 4 बजे बोलवेल में फंसा और उसे रात करीब 12.40 बजे बाहर निकाला गया और तुरन्त मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों द्वारा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ऐसे हुए हादसा
पीड़ित बच्चे की मां आशा ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम करीब 4 बजे घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते बाहर चले गए। तभी छोटा बेटा गुरकरण अचानक बोरवेल में गिर गया। यह देखकर बड़ा बेटा घबराकर उनके पास आया और गुकरण के बोरवेल में गिरने की बात बताई। बताया जा रहा है कि, जब गुरकरण गिर रहा था तो वह अंदर से आवाज लगा रहा था कि मुझे पकड़ लो। परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया और वह धीरे-धीरे नीचे चला गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

