विदेश भेजने के नाम पर 5.24 लाख ठगे

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 11:27 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना मत्तेवाल की पुलिस ने अमृतपाल सिंह, बचित्र सिंह, जगरूप सिंह व हरपिंद्र सिंह निवासी ताहरपुर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

कुलवंत सिंह निवासी बोपाराय ने दी शिकायत में बताया कि उसने अपने लड़के जसपाल सिंह व दामाद गुरिन्द्र सिंह को विदेश भेजने के लिए उक्त आरोपियों को 5.24 लाख रुपए की राशि दी थी। आरोपियों ने न तो उसके लड़के व दामाद को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए। पुलिस ने दर्ज मामले में उक्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 

Des raj