पुलिस ने सुलझाया 5 साल पुराना अंधे कत्ल का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 12:49 PM (IST)

संगरूर: मनदीप सिंह सिद्धू आई.पी.एस., एस.एस.पी. संगरूर ने प्रैस को जानकारी देते बताया कि 5 साल पहले मुकेश कुमार उर्फ खन्ना निवासी महिला जिला संगरूर की ड्रेन की पटड़ी बा हद खेड़ी जिला संगरूर में रहस्यमयी परिस्थितियों में किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा हत्या की गई थी। इस संबंधी मुकद्दमा थाना सदर सुनाम में दर्ज किया गया था। जिला पुलिस द्वारा अनटरेस हीनियस क्राइम के मुकद्दमों को सुलझाने की विशेष मुहिम के तहत पलविन्द्र सिंह चीमा पी.पी.एस. एस.पी.डी. संगरूर तथा करन सिंह संधू पी.पी.एस. डी.एस.पी. की टीम को उस समय सफलता मिली, जब थानेदार जसपाल चंद समेत पुलिस पार्टी द्वारा उक्त मामले में मुकेश की हत्या करने वाले 5 आरोपियों को काबू किया गया।

जांच दौरान सामने आया कि मुकेश कुमार का 21 सितम्बर 2017 को गुरध्यान सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी गांव खेड़ी के साथ घरेलू झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उस रात गुरध्यान सिंह ने अपने साथियों जगमीत सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी गांव खेड़ी, गुरचरन सिंह उर्फ भूषण पुत्र दहल सिंह, तरसेम सिंह उर्फ कालिया पुत्र जंगीर सिंह, सतवीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह, हरदीप सिंह उर्फ काली पुत्र हरबंस सिंह, गुरध्यान सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी खेड़ी तथा लभ्भी पुत्र सोमा शर्मा निवासी खेड़ी के साथ मिलकर ड्रेन की पटड़ी के पास मुकेश कुमार की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार इस समय आरोपी गुरध्यान सिंह नाभा जेल में बंद है। पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल करके उससे वारदात संबंधी पूछताछ करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal