जम्मू कश्मीर से नशा लेकर बेचने वाले गिरोह के 5 तस्कर लाखों की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 12:17 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 1 ट्रक, 2 कारें और साढ़े 22 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

 कमिश्नर पुलिस डा. सुखचैन सिंह गिल द्वारा जारी निर्देशों के चलते थाना वेरका की पुलिस ने गिरफ्तार सविन्द्रपाल सिंह शिंदा पुत्र बलदेव सिंह निवासी नौशहरा ढाला सराय अमानत खान, जगदीप सिंह काका पुत्र जसपाल सिंह निवासी सुल्तानविंड, कर्मजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी लोहारका कलां, परमजीत सिंह पम्मा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी चाचोवाली और राजविन्द्र सिंह राजू पुत्र अरूड़ सिंह निवासी नयां गांव से साढ़े 22 लाख रुपए ड्रग मनी, एक ट्रक नं.(पी.बी.-02, डी.जैड-7813, वैग्नार कार नंबर (पी.बी.-01, बी.- 5087, इंडिगो कार नंबर (पी.बी.-02, ए.टी.-0066) बरामद की गई।

गिरोह के मास्टर माइंड धर्मेंन्द्र सिंह पुत्र महल सिंह निवासी गांव शहीद नजदीक पट्टी तरनतारन हाल वासी  प्रताप नगर जो पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है। डी.सी.पी. क्राइम मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के सरगना धर्मेंन्द्र सिंह के पिता महल सिंह और चाचा टहल सिंह विरुद्ध पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड दौरान पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News