पुलिस को मिली सफलता, डबल मर्डर केस में 5 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 01:40 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जिले के गांव फतेहगढ़ सभरावां में करीब 4 कनाल 8 मरले जमीन के विवाद को लेकर गत दिवस 2 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान बलराज सिंह पुत्र परगट सिंह (20) और बलविंद्र सिंह पुत्र सुलखन सिंह निवासी फतेहगढ़ सभरावां के रूप में हुई है। इस गोलीबारी में जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह तथा परगट सिंह घायल हो गए। इसके चलते थाना मल्लांवाला पुलिस ने करीब 30 अज्ञात लोगों सहित 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काबल सिंह, जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह फौजी, हरभजन सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक 315 बोर की राइफल, एक 12 बोर बंदूक, 11 खोल, एक टकुआ, 2 लाठियां, एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। इसके अलावा निशान सिंह, मलूक सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरअवतार सिंह, सरदूल सिंह, रंजीत सिंह, पलविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और करीब 25/30 अज्ञात व्यक्ति फरार हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता परगट सिंह द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार उनकी अपनी रिश्तेदारी में काबल सिंह आदि के साथ 15 किल्ले जमीन (गांव फतेहगढ़ सभरावां में) के बंटवारे का झगड़ा चल रहा था। इसमें से 4 कनाल 8 मरले जमीन पर नामजद व्यक्ति कब्जा करने की नीयत से आए थे। एस.एस.पी. फिरोजपुर ने बताया कि सभी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News